फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tiranga Yatras create a buzz across the district

Gonda News: जिलेभर में रही तिरंगा यात्राओं की धूम

Thu, 13 Aug 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatras create a buzz across the district
करनैलगंज व धानेपुर में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संंवाद
करनैलगंज/मसकनवा/बभनान/पसका। भाजपा विधायक अजय सिंह की अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कन्हैया लाल इंटर कॉलेज से अटल उद्यान तक तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, आशीष गिरि, अनोखेलाल, अरुण वैश्य, कन्हैयालाल वर्मा, जोगेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, बृहस्पति कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मसकनवा संवाद के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकालकर सैकड़ों छात्र-छात्राएं भारत माता के जयकारे लगाते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से यात्रा वापस ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर ब्लॉक के प्रशासक अनिल पासवान, बीडीओ अभय कुमार सिंह, संजय जायसवाल, सचिन, विजय गौतम, लालजी, राम मोहन वर्मा, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बभनान संवाद के अनुसार, शिक्षा क्षेत्र छपिया के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय चटकनवा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसका संवाद के अनुसार, महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज से भौरीगंज मोड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राचार्य डॉ. वीना सिंह के नेतृत्व में एबीवीपी, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।


किसानों ने तिरंगा यात्रा निकालकर सौंपा ज्ञापन
धानेपुर। किसान यूनियन ने रमवापुर श्याम से नगर पंचायत कार्यालय तक ट्रैक्टरों से तिरंगा यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष वंशराज वर्मा की अगुवाई में यात्रा कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार कीर्तिमान सिंह को सौंपा। उन्होंने बिना चर्चा के अपनाए गए मुक्त व्यापार समझौतों व श्रम संहिताओं को रद्द करने और श्रमिकों के लिए 42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग की। इस अवसर पर हरिभान यादव, रामफेर यादव, मनोज उपाध्याय, राजदत्त वर्मा, कात्यायनी त्रिपाठी, रूमन शुक्ला, छोटू, गुड्डू, दीप नारायण, अजीत यादव आदि उपस्थित रहे।

करनैलगंज व धानेपुर में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संंवाद

करनैलगंज व धानेपुर में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संंवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed