फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Thrown acid on wife, burnt

पत्नी पर फेंका तेजाब, झुलसी

Mon, 07 Sep 2015 11:17 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर पति ने पत्नी पर सोमवार को तेजाब फेंक दिया और स्वयं गांव के पास एक तालाब में छलांग लगा दी। तेजाब के हमले से महिला झुलस गई। आननफानन परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परसपुर के थानाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम सरैंया डीह निवासिनी नीलू (25) पर सोमवार को उसके पति संजय ने किसी बात को लेकर तेजाब डाल दिया। इसके बाद संजय गांव के पास एक तालाब में कूद पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उसे निकाला तो वह कहीं भाग गया। एसओ ने बताया कि संजय विक्षिप्त है। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। नीलू पर तेजाब फेंकने के बाद वह खुद गांव के पास एक तालाब में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजाब डाले जाने के बाद महिला झुलस कर घायल हो गई। लोग उसे करनैलगंज पीएचसी पर ले गए। वहां से फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष  देवेन्द्र सिहं ने बताया कि मामले में अभी किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed