{"_id":"64ea3a1a6ed082ab220781a4","slug":"throwing-the-innocent-in-the-bush-the-woman-died-after-being-run-over-by-the-train-gonda-news-c-100-1-slko1028-3356-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मासूम को झाड़ी में फेंक महिला ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मासूम को झाड़ी में फेंक महिला ने ट्रेन से कटकर जान दी
Sat, 26 Aug 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पारिवारिक कलह के चलते रुकमंगदपुर की एक महिला ने शनिवार को दुधमुंही बच्ची को रेलवे लाइन के पास झाड़ी में फेंक दिया और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम रुकमंगदपुर लोनियनपुरवा निवासी राम आशीष चौहान की पत्नी वंदना देवी (26) पारिवारिक कलह के चलते शनिवार को दो वर्ष की बेटी दुर्गा को गोद में लेकर घर से निकली। वह घर से करीब दो किलोमीटर दूर नारी पुरवा के पास पहुंची। वहां गोंडा-बहराइच रेलमार्ग के किनारे झाड़ी में दुर्गा को फेंक दिया और गोंडा से बहराइच जा रहे खाली इंजन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद दुर्गा झाड़ी से निकलकर मां के शव के पास बैठकर रोने लगी। आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस व वंदना के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पता चला कि वंदना के बेटा विमलेश (5) व बेटी दुर्गा (2) है। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।