{"_id":"65f35f76d16a9e2869090d54","slug":"throw-light-on-the-philosophy-of-jagatguru-shankaracharya-gonda-news-c-99-1-brp1003-107820-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जगतगुरु शंकराचार्य के दर्शन पर डाला प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जगतगुरु शंकराचार्य के दर्शन पर डाला प्रकाश
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय सभागार में बीएड व शिक्षा विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को एक व्याख्यानमाला में वक्ताओं ने जगतगुरु शंकराचार्य के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
व्याख्यानमाला का शुभारंभ गोरखपुर विवि के वरिष्ठ आचार्य प्रो. द्वारका नाथ, पूर्व विभागाध्यक्ष संस्कृत एमएलके महाविद्यालय डॉ. माधवराज द्विवेदी और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने किया।
बीएड की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य वक्ता ने प्रोफेसर द्वारका नाथ ने कहा कि ईश्वर सर्वत्र हैं, वह सभी में व्याप्त हैं इसका सही प्रचार-प्रसार जगतगुरु शंकराचार्य ने ही किया। आदि शंकराचार्य ने मात्र 32 वर्ष की आयु में ही संपूर्ण भारतवर्ष का तीन बार पैदल भ्रमण कर सनातन धर्म के साथ देश की सभ्यता एवं संस्कृति से भी लोगों को परिचित कराया।
विज्ञापन
पूरब से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण तक राष्ट्र को एकता एवं अखंडता के सूत्र में पिरोने में उन्हें अभूतपूर्ण सफलता मिली। अन्य वक्ताओं ने भी व्याख्यान देते हुए जगतगुरु शंकराचार्य के जीवन दर्शन पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट एनसीसी आफीसर डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने किया। इस अवसर पर देवरिया से आए दर्शन शास्त्र की विशेषज्ञ डॉ. श्रीनिवास मिश्र, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. तबस्सुम फरकी, कार्यक्रम के संयोजक प्रो. राघवेंद्र सिंह, सह संयोजक डॉ. दिनेश मौर्य व आयोजन सचिव प्रो. श्रीप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
कॉलेज में मनाया गया गणित दिवस
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गणित विषय के स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में अवधेश चौधरी को प्रथम, राकेश चौरसिया को द्वितीय एवं शिवानी सिंह को तृतीय स्थान पुरस्कार मिला। विभागाध्यक्ष प्रो. वीणा सिंह ने छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। (संवाद)