फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three youths from Gonda died of suffocation in Mumbai

Gonda News: गोंडा के तीन युवकों की मुंबई में दम घुटने से मौत

Tue, 06 Feb 2024 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three youths from Gonda died of suffocation in Mumbai
करनैलगंज/गोंडा। करनैलगंज के भैरवनाथ पुरवा निवासी तीन युवकों की शनिवार रात मुंबई में मौत हो गई। सभी वहां नौपाड़ा स्थित आशा सदन में किराये पर रहकर फल का कारोबार करते थे।
विज्ञापन

मौत की वजह घरेलू गैस सिलिंडर में रिसाव को माना जा रहा है। दो युवकों का शव कमरे में और तीसरे का किचन में मिला। हादसे की सूचना मिलने पर रविवार को परिवारीजन शव लेने के लिए मुंबई रवाना हो गए।
विज्ञापन

करनैलगंज के सरफराजगंज वार्ड सभासद मो. साबिर ने बताया कि मो. आजम, सफी अहमद उर्फ छोटकऊ व सईद अली मुंबई के वसई-विरारनगर में फल का कारोबार करते थे।
शनिवार रात को तीनों का शव उनके किराये के कमरे में मिला। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद करनैलगंज लाया जाएगा। मो. आजम का निकाह हो चुका था। सफी व सईद अविवाहित थे। मो. साबिर ने बताया कि मुंबई पुलिस के अनुसार कमरे से रसोई गैस की बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article