फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three youths died in DCM collision

Gonda News: डीसीएम की टक्कर में तीन राजमिस्त्रियों की मौत

Fri, 13 Oct 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Three youths died in DCM collision
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-अयोध्या राजमार्ग पर सद्भावना पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार सुबह बाइक सवार तीन युवकों को डीसीएम ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी एक युवक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बिहटा हलबल निवासी रामकृपाल ने बताया कि उनके दो बेटे सूबेदार प्रताप व राघवेंद्र प्रताप राजमिस्त्री थे। रामकृपाल के मुताबिक कोतवाली नगर क्षेत्र में बहराइच रोड पर एक मकान का निर्माण चल रहा है। जिसमें उसके दोनों बेटे काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे सूबेदार प्रताप, राघवेंद्र प्रताप व कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के ही जोगापुर हतवा निवासी राजमिस्त्री अशोक के साथ काम पर जाने के लिए बाइक से निकले थे।
विज्ञापन

वह तीनों गोंडा-अयोध्या राजमार्ग पर सद्भावना पुलिस चौकी के समीप पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सूबेदार प्रताप (32) व राघवेंद्र प्रताप (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। अशोक को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे के दौरान चालक डीसीएम लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से तीनों की मौत हुई है। रामकृपाल ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हादसा करने वाली डीसीएम का पता लगाया जा रहा है।

बिहटा हलबल गांव के रहने वाले सगे भाई सूबेदार और राघवेंद्र व जाेगापुर हतवा के अशोक की हादसे में मौत से दोनों घरों में कोहराम मचा है। रामकृपाल के तीन बेटों में सबसे बड़ा जिलेदार, मंझला सूबेदार व छोटा राघवेंद्र था। दो बेटों की मौत से रामकृपाल बदहवास हैं। मृतक सूबेदार और राघवेंद्र की पत्नी व उनके तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अशोक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत पर पत्नी व दो बच्चों समेत परिवार के लोग बिलख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed