{"_id":"6aa833b8510a956a0b082abb","slug":"body-of-a-young-man-found-on-railway-tracks-gonda-news-c-100-1-slko1026-166108-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Mon, 14 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज में कटरा शहबाजपुर गांव के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। शव के पास ही मोबाइल फोन और मुंबई से गोंडा का रेलवे टिकट पड़ा मिला। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान बलरामपुर के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के इटई गांव निवासी जितेंद्र गौतम (35) के रूप में की।
करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि सोमवार को रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान जितेंद्र गौतम के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र मुंबई में मजदूरी करते थे। वह मुंबई से ट्रेन से गोंडा आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।