{"_id":"6aa833a15d109c31a70359f0","slug":"body-of-teenage-girl-found-in-sagar-pond-gonda-news-c-100-1-slko1026-166075-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सागर तालाब में मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सागर तालाब में मिला किशोरी का शव
Mon, 14 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर के मालवीय नगर स्थित सागर तालाब में धोबीघाट के पास सोमवार सुबह 15 वर्षीय किशोरी का शव उतराता मिला। सूचना पर पुलिस ने तालाब से शव निकलवाया मगर मृतका की पहचान नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
सागर तालाब में मछली पालन का ठेका लेने वाले शिवशंकर सिंह सोमवार सुबह तालाब की साफ-सफाई करा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को तालाब के पास किशोरी की चप्पलें पड़ी मिलीं। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह और नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सीओ सिटी ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)