{"_id":"65c12e186d5a14b079077808","slug":"three-youth-from-gonda-died-due-to-suffocation-in-mumbai-gonda-news-c-100-1-slko1028-112353-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा के तीन युवकों की दम घुटने से मुंबई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा के तीन युवकों की दम घुटने से मुंबई में मौत
Tue, 06 Feb 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
करनैलगंज/गोंडा। परिवार की जीविका चलाने के लिए मुंबई गए करनैलगंज के तीन युवकों की मौत हो गई।तीनों युवक मुंबई के नौपाड़ा में आशा सदन में किराये पर रहकर फल का कारोबार करते थे।
मौत की वजह घरेलू गैस सिलिंडर में रिसाव को माना जा रहा है। हादसा शनिवार रात का है। दो युवकों का शव कमरे में और एक का शव किचन में बरामद हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद करनैलगंज के भैरवनाथ पुरवा में परिजन के साथ पूरे मोहल्ले में कोहराम मचा है।
कोतवाली करनैलगंज के मोहल्ला सरफराजगंज के सभासद मो. साबिर ने बताया कि उनके वार्ड के मोहम्मद आजम (30), सफी अहमद उर्फ छोटकऊ (32) व सईद अली (35) मुंबई के वसई-विरारनगर में फल का व्यापार करते थे।
विज्ञापन
शनिवार रात को तीनों युवकों का शव उनके किराये के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला। जिसकी सूचना किसी ने युवकों के मोबाइल से नंबर निकालकर परिजनों को दी। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद करनैलगंज मंगाने की व्यवस्था की गई है।
मुंबई में रहने वाले करनैलगंज के अन्य लोगों ने बताया कि मुंबई के मानिकपुर थाना क्षेत्र के नौपाड़ा में स्थित आशा सदन में तीनों युवक एक ही कमरे में रहते थे। घरेलू गैस सिलिंडर पर खाना बनाने के बाद तीनों सोये थे। इस दौरान घरेलू गैस सिलिंडर में रिसाव होने के कारण दम घुटने से तीनों युवकों की मौत हो गई। दो युवकों का शव कमरे में व एक का शव किचन में बरामद हुआ।
मानिकपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोहम्मद आजम का निकाह हो चुका है, जबकि सफी व सईद अविवाहित थे। सभासद के मुताबिक, तीनों युवकों के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।