{"_id":"6697f946f5fa7b177f0a1bbe","slug":"three-trains-will-run-under-control-today-gonda-news-c-100-1-gon1002-120413-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आज नियंत्रित करके चलाई जाएंगी तीन ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आज नियंत्रित करके चलाई जाएंगी तीन ट्रेनें
Wed, 17 Jul 2024 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ मंडल के डालीगंज रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के गर्डर लाॅचिंग के लिए ब्लाॅक दिये जाने के कारण 18 जुलाई को तीन ट्रेनें नियंत्रित करके चलाई जाएंगी। लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस (15204) बृहस्पतिवार को लखनऊ जंक्शन से 120 मिनट देरी से चलेगी। वहीं, लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस (12532) 65 मिनट व ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस (15070) 75 मिनट देरी से चलायी जाएगी।
विज्ञापन