{"_id":"5d1646df8ebc3e3c6609b44f","slug":"three-teachers-dismissed-by-taking-fake-mark-sheet-of-tet-gonda-news-lko467780114","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी का फर्जी अंकपत्र लगाकर नौकरी हथियाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी का फर्जी अंकपत्र लगाकर नौकरी हथियाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में अध्यापक पात्रता परीक्षा(टीईटी) का फर्जी अंकपत्र लगाकर नौकरी हथियाने वाले तीन शिक्षकों को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। सत्यापन के दौरान इन शिक्षकों के अंक पत्रों के फर्जी होने का खुलासा हुआ था। इस पर बीएसए मनिराम सिंह ने तीनों को नोटिस देकर जवाब मांगा था लेकिन तीनों ही जवाब देने मे असफल रहे।
वर्ष 2015 में जूनियर हाईकूल की शिक्षक भर्ती से बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों को नियुक्ति दी गई थी। परसपुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बनुआ में श्रीराम यादव, बेलसर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बच्ची माझा मे निर्दोष कुमार यादव व करनैलगंज ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय काशीपुर पूरे शुक्लन में आलोक कुमार यादव को तैनाती मिली थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बताया कि जब इन शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराई गई तो श्रीराम यादव का टीईटी का अंकपत्र फर्जी पाया गया।
श्रीराम का अंक पत्र नेहा श्रीवास्तव के नाम पर दर्ज मिला। निर्दोष कुमार यादव का टीईटी का रोल नंबर ही फर्जी निकला। इसी तरह से आलोक यादव का भी टीईटी का अंकपत्र कैलाश यादव के नाम पर दर्ज मिला। बीएसए ने बताया कि तीनों शिक्षकों को नोटिस जारी कर इन अंकपत्रों के संबंध मे जवाब मांगा गया था लेकिन तीनों ही शिक्षक जवाब देने मे असफल रहे। इस पर तीन शिक्षकों को सहायक अध्यापक के नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इसकी सूचना विभाग के आला अफसरों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के हैं बर्खास्त किए गए तीनों शिक्षक
शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा करके नियुक्ति पाने तीनों शिक्षक गोरखपुर जनपद के निवासी हैं। बर्खास्त शिक्षक श्री राम यादव गोरखपुर जिले के रानीडीहा (खोराबाद), आलोक कुमार यादव भी उसी जिले के जंगल सिकरी गांव (खोराबाद) तथा निर्दोष कुमार यादव उसी जिले के विशुनपुर मटियारा गांव के रहने वाले हैं। तीनों को उनके पते पर भी कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी गई है। उनसे लिए गए वेतन को राजकोष में जमा करने का निर्देश दिया गया है।
टीईटी अंक पत्र में भिन्नता मिलने पर जांचोपरांत तीन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। उनके विरूद्व एफआईआार दर्ज कराने और वेतन की रिकवरी कराने का आदेश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है। -मनिराम सिंह, बीएसए