फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three lakh cusecs of water released, may create havoc

तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, मचा सकता तबाही

Fri, 10 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Three lakh cusecs of water released, may create havoc
करनैलगंज(गोंडा)। सरयू (घाघरा) में तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी विभिन्न राज्यों से छोड़ा गया है जो शनिवार तक एल्गिन चरसड़ी पर पहुंचेगा। जिससे लोगों की धड़कन तेज हो गई हैं। विभिन्न बैराजों एवं पहाड़ी नालों से छोड़े जा रहे सरयू (घाघरा) नदी में पानी का जलस्तर एवं डिस्चार्ज तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को करीब तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी सरयू में डिस्चार्ज हो रहा था। जिससे बांध व उसके आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं लोगों की दुश्वारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

नेपाल की पहाड़ियों तथा उसके आसपास के क्षेत्रो में लगातार हो रही बारिश के चलते बैराजों के डिस्चार्ज ने शुक्रवार को फिर से बढ़त बना ली है। जिससे पहले से ही उफनाई सरयू में शनिवार शाम तक उफान आने की संभावना प्रबल हो गयी है। पहले से ही खतरे के निशान से करीब 35 सेटीमीटर ऊपर बह रही सरयू नदी तेज बहाव के साथ एल्गिन चरसड़ी तटबंध पर बांसगांव के पास ठोकरे मारने के साथ सकरौर भिखारीपुर रिंगबांध पर गुड़हन पुरवा के पास करीब एक किलोमीटर के दायरे में सीधे बांध से टकराने लगी है। नदी के तेज बहाव से बाढ़ का पानी निचले हिस्सों में बसे गांवों में घुसने लगा हैं। तथा एक दर्जन गांव व मजरे बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

बांध पर तैनात अधिशासी अभियंता एमके सिंह ने बताया कि बांध पर चल रही परियोजनाओं व मरम्मत कार्य समय पर करा लेने से दोनों बांधो को कोई खतरा नहीं है। नकहरा के मजरों सहित मांझारायपुर में पानी घुस चुका है। भारी बरसात होने के कारण एल्गिन चरसड़ी बांध पर बड़े बड़े रैनकट बने हुए है। जो कभी भी खतरे का कारण बन सकते है। नकहरा गांव सहित मांझारायपुर, नैपुरा, परसावल सहित एक दर्जन गांव के ग्रामीणों के घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। इधर केद्रीय जल आयोग एल्गिन ब्रिज घाघरा घाट से मिली जानकारी के मुताविक शुक्रवार 4 बजे तक शारदा, गिरिजा व सरयू बैराजों का कुल डिस्चार्ज बढ़कर 3 लाख 6 हजार 353 क्यूसेक तक जा पहुंचा है। जो अपना असर शनिवार की शाम से दिखाना शुरू कर देगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 2 फिट से भी ऊपर तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed