फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three juvenile delinquents escaped from the reformatory home, one was caught

Gonda News: संप्रेक्षण गृह से तीन अपचारी भागे, एक को पकड़ा

Tue, 08 Jul 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 08 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three juvenile delinquents escaped from the reformatory home, one was caught
झंझरी/गोंडा। अयोध्या रोड स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह के शौचालय का रोशनदान काटकर सोमवार देर शाम बइराइच निवासी तीन अपचारी भाग निकले। नगर कोतवाली पुलिस ने सूचना के बाद एक किशोर को संरक्षण में ले लिया है। अन्य दो तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि सोमवार शाम करीब सवा छह बजे संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक ने तीन अपचारियों के भाग जाने की सूचना दी। छानबीन के बाद कुछ ही देर में बहराइच के एक किशोर को संरक्षण में ले लिया गया है। वह हत्या के मामले में बहराइच से जिले के राजकीय संप्रेक्षण गृह में भेजा गया था। चोरी के मामले के दो अन्य किशोर अभी भी लापता हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि संबंधित प्रशासन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला है कि संप्रेक्षण गृह से भागने के लिए तीनों एक साथ शौचालय के अंदर गए। दरवाजा बंद करने के बाद शीशे के रोशनदान को उखाड़कर रख दिया। इसके बाद बगल के एक अस्पताल की छत से होकर भाग निकले। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के लिए छह गार्ड तैनात किए गए हैं। संप्रेक्षण गृह गृह में 63 अपचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षकों को दी गई जानकारी
जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि तीनों बाल अपचारी बहराइच जिले के रहने वाले हैं। तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी गई। विभाग इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रहा है। उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। नगर कोतवाली में अपचारियों की गुमशुदगी की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed