{"_id":"4ca56a8a7d5955eb175c9aba3003de82","slug":"three-arrested-including-nine-statues-of-ashtdhatu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टधातु की नौ मूर्तियों समेत तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टधातु की नौ मूर्तियों समेत तीन गिरफ्तार
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी जवानों ने गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे हृदयनगर गांव के पास चोरी की गईं श्रीराम व सीता समेत नौ देवी-देवताओं की अष्टधातु की मूर्तियों के साथ तीन लोगों को पकड़ लिया। बरामद सभी मूर्तियों की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसएसबी ने कार्रवाई के लिए तीनों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
एसएसबी 50वीं वाहिनी के कमांडेंट डीबी सोनार ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर जवानों ने भारत-नेपाल सीमा से सटे ह्दयनगर गांव में स्थित राम-जानकी मंदिर के पास संदिग्ध तीन लोगों की तलाशी ली।
इसमें तीनों लोगों के पास से श्रीराम, सीता, लक्ष्मी, भगवान शिव, हनुमान, सूर्य व विष्णु भगवान सहित नौ देवी-देवताओं की अष्टधातु की मूर्तियां बरामद हुईं। इन सभी मूर्तियों की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृष्णानगर नेेपाल निवासी जीशान शाह, थाना पचपेड़वा के त्रिलोकपुर निवासी अजय उर्फ छोटू, बढ़नी बाजार थाना ढेबुरुवा नेपाल निवासी भोला कलमाड़ी के रूप में हुई है।
कमांडेंट ने बताया कि आरोपी यह मूर्तियां कहां से लेकर आ रहे थे और कहां लेकर जा रहे थे, इस बात का पता नहीं चल सका है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए जनपद सिद्घार्थनगर के ढेबुरुवा थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद की गईं सभी नौ अष्टधातु की मूर्तियों को ढेबुरुवा थाने की पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है।