फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Thieves cut through the wall and stole jewellery worth Rs 40 lakh.

Gonda News: दीवार काटकर चोरों ने उड़ाए 40 लाख के आभूषण

Thu, 23 Oct 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut through the wall and stole jewellery worth Rs 40 lakh.
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
टिकरी। नवाबगंज के किशुनदासपुर बाजार स्थित आभूषण की दुकान में चोरों ने सोमवार रात सेंध लगा दी। दीवार काटकर चोर करीब 40 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

किशुनदासपुर गांव निवासी ओमप्रकाश सोनी ने मंगलवार को दी तहरीर में बताया कि उनकी सोने-चांदी के जेवर और बर्तन की दुकान किशुनदासपुर चौराहे पर है। सोमवार रात करीब 11 बजे वह रोज की तरह दुकान बंदकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जब वे दुकान पर पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी देख होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो करीब 40 लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवरात तथा चांदी के बर्तन गायब थे।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि चोरों ने केवल कीमती सामान ही उठाया, जबकि दुकान में रखे स्टील और एल्युमिनियम के बर्तनों को हाथ तक नहीं लगाया। दुकानदार ओमप्रकाश सोनी का कहना है कि दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरी निकाल ले गए हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed