{"_id":"5e08ebcb8ebc3e87ac772c67","slug":"there-was-a-decrease-in-crime-many-gifts-were-received-gonda-news-lko5000055109","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात में आई कमी, मिलीं कई सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात में आई कमी, मिलीं कई सौगातें
विज्ञापन
पुलिस महकमे के लिए गुजरा साल बेहतर रहा। पूरे साल छोटी-बड़ी वारदातो ने तो पुलिस को छकाया। वारदातों को लेकर लोगों को गुस्सा फूटने से पहले पुलिस ने वारदातों का समय पर खुलासा कर लिया। जिससे पुलिस के विरोध की गूंज थम गई। हालांकि कुछेक वारदात ने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए। गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर खुदकुशी कर ली। इससे पुलिस के प्रति लोगों का गुस्सा बढ़ा और पुलिस की काफी किरकिरी हुई। इसके बाद तीन पुलिस इंस्पेक्टों को लापरवाही बरतने में निलंबित कर दिया गया। शहर को संवारने व यातायात सुधारने प्लान टैक्सी स्टैड न होने की वजह से परवान नहीं चढ़ सका। इस साल अपराधों में कमी दर्ज की गई। मगर उसका कारण चुनाव में अपराधियों की व्यस्तता रही। इस साल पुलिस को महिला स्कॉर्ट 112, चार पुलिस चौकियों समेत थानों में विवेचना कक्ष व बैरकों की सौगात मिली।
आंकड़ों में बीते वर्ष हुए अपराध
हत्या-19
डकैती-0
लूट-06
छिनैती-0
रोडहोल्डप-0
दहेज हत्या-58
बलात्कार-39
बलबा-52
महिला उत्पीड़न-37
वाहन चोरी-35
चोरी-48
शस्त्र अधिनियम-354
आबकारी अधिनियम-2015
जुआ अधिनियम-49
मोटर वाहन अधिनियम-29930
गुंडा अधिनियम-342
गैंगस्टर अधिनियम-17
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अधिनियम-13
एससीएसटी अधिनियम-271
एनडीपीएस अधिनियम-18
यह रही पुलिस की बरामदगी
तमंचा-186
कारतूस-259
धारदार हथियार-192
अवैध शराब-47100 लीटर
शस्त्र फैक्ट्री- 07
शराब फैक्ट्री- 93
दो दोस्तों का गायत्री पुरम तिराहे पर कत्ल
शहर के गायत्री पुरम तिराहे पर 21 फरवरी की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने दयानंद नगर के रहने वाले शिवम उर्फ बेटू पुत्र स्वर्गीय सेतु माली व शिवेश पटवा निवासी ठठेरी बाजार की तब चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। जब शिवम व शिवेश अपने तीसरे साथी विवेक के साथ बहराइच रोड स्थित एक होटल में शादी समारोह से लौट रहे थे। दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या ने पुलिस को हिलाकर रख दिया था। तत्कालीन एसपी आरपी सिंह ने हत्यारों की शिनाख्त व गिरफ्तारी के लिए खुद गायत्री पुरम तिराहा पहुंचकर कमान संभाली और पूरी रात की मशक्कत के बाद दूसरे दिने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कराकर हत्या का खुलासा किया।
पुलिस की लापरवाही से सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने की थी खुदकुशी
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने उसके मुकदमे के आरोपियों श्याम कुमार उर्फ बुधई व शंकर दयाल उर्फ बबलू के खिलाफ कार्रवाई ने होने से आहत होकर सीएम आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। मगर पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और गोंडा भेज दिया था। इसके बाद कार्रवाई न होने से आहत गैंगरेप पीड़िता ने अपने घर पर खुदकुशी कर ली थी। पीड़िता के खुदकुशी के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने मुकदमे के विवेचक निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह, परमानंद तिवारी व प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया था। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। मगर इस मामले में पुलिस के लापरवाही पर खूब किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन
धमाके से दरकी थीं स्कूल की दीवारें, मास्टर माइंड का सुराग नहीं
थाना खोड़ारे क्षेत्र के बनगंवा के ब्राइट फ्यूचर स्कूल में धमाका किया गया था। धमाका देर रात हुआ नहीं तो स्कूल के बच्चों की भी जान जा सकती थी। पुलिस समेत एटीएम भी धमाके की जांच करने गोंडा पहुंची। एटीएस ने धकाके वाले स्थाना समेत पूरे स्कूल को खंगाला था। बाद में पुलिस ने एक माह की पड़ताल के बाद बताया कि स्कूल में झारखंड के गोमिया में बनी जिलेटिन रॉड का इस्तेमाल किया गया था। उसे बोल्डर लाने वाले ट्रकों से यहां लाया गया था। पुलिस ने धमाके के चार आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था। मगर मास्टर माइंड नेपाल भाग गया था। जो अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा।
अयोध्या फैसले ने पुलिस को खूब दौड़ाया
अयोध्या के रामजन्मभूमि पर आने वाले फैसले ने फैसले से 15 दिनों पहले ही पुलिस की नींद उड़ा दिया। फैसले को लेकर सतर्कता बरतती पुलिस दिनरात शहर से लेकर गांव तक दौड़ती रही। अयोध्या से सटे जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के शिवदयालगंज कटरा सीमा पर पुलिस अधिकारियों रातदिन चेकिंग करते रहे। शहर से लेकर गांव तक पुलिस ने सभाएं करके लोगों को कोर्ट के फैसले का सम्मान करने के लिए जागरूक किया।
योग से सुधारी पुलिसकर्मियों की सेहत
ड्यूटी के बोझ से जूझ रहे पुलिसकर्मियों की सेहत सुधारने के लिए देवीपाटन मंडल के डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने उन्हें योग प्रशिक्षण दिलाया है। अब हररोज पुलिसकर्मी योग व प्राणायाम कर रहे हैं। सप्ताह में एक दिन पुलिसकर्मियों को योग प्रशिक्षक सुधांशु द्विवेदी योग व प्राणाया का प्रशिक्षण दे रहे हैं। डीआईजी कार्यालय के पुलिसकर्मी हर रोज शाम चार बजे योग कर रहे हैं। दूसरे चरण में यह प्रयोग थानों में किया जाएगा। थानों के पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जेल में खुला रेडियो स्टेशन, बंदियों की सेहत को मिली एक्सरे मशीन
जिला कारागार में बंदियों के मनोरंजन के लिए रेडियो स्टेशन की स्थापना की गई। अब बंदी रेडियो पर बैरकों में बैठकर अपने फरमाइशी गीतों को आनंद ले रहे हैँ। यहां बंदियों के लिए रेडियो स्टेशन कक्ष में एक ऑपरेटर की तैनाती है, जो बंदियों की फरमाइश पर उनके मनपसंद गीत रेडियो के जरिए प्रस्तुत करता है। इसके अलावा बंदियों की सेहत के लिए कारागार में 5.99 लाख रुपये की कीमत से पोर्टेबुल एक्सरे मशीन लगाई गई। जिससे बंदियों का एक्सरे अब आसानी से किया जा रहा है।
ट्रैफिक कंट्रोल में छूट रहस पसीनस, स्टैंड न होने से परेशानी
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत दो ट्रैफिक उपनिरीक्षकों के साथ सिपाहियों की तैनाती की है। मगर शहर के नगर पालिका की ओर से टैक्सी स्टैंड न होने के कारण टैक्सियां व प्राइवेट वाहन शहर में घुस आते हैं। जिससे जाम लगना लाजिमी है। सात साल पहले तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सभी मार्गों के बाहरी छोर पर टैक्सी स्टैंड चिह्नित किया था। टैक्सियां शहर में प्रवेश नहीं करती थीं। मगर राजेश पांडेय के तबादले के बाद से ही ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई थी। मौजूदा एसपी आरके नैयर ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए नया प्रयास किया है। मगर इसके बावजूद टैक्सियों के शहर में प्रवेश से सुबह-शाम लोग घंटों जाम के झाम में फंसे रहते हैं। सड़कों पर पटरी दुकानदारों व ठेले वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे शहर के कई मार्गों पर जाम रहता है। शहर की तीन लाख आबादी वाले लोगों को यातायात नियमों को पालन कराने के लिए यातायात पुलिस को पूरे दिन मशक्कत करनी पड़ती है। हालांकि ट्रैफिक कंट्रोल के प्रर्याप्त पुलिसकर्मियों समेत होमगार्ड्स की तैनाती है।
अब महिलाओं की सुरक्षा को मिली महिला स्कॉर्ट
महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला स्कॉर्ट 112 एक फोन पर चंद मनिटों में उनके पास होगी। महिलाओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएगी। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन से चार महिला स्कॉर्ट पीआबी 112 को रवाना करके महिला सुरक्षा का संदेश दिया। महिला स्कॉर्ट पीआरबी रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक जनपद में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध होगी। यह पीआबी सड़क पर रन करेगी। रात दस बजे से सुबह छह बजे के बीच सुनसान निर्जन स्थान पर यदि कोई महिला खुद को असुरक्षित समझती हो तो उसके यूपी112 डायल करते ही महिला स्कॉर्ट तत्काल उसके पास पहुंचकर मदद करने के साथ ही उसे घर तक पहुंचाएगी। प्रथम चरण में सदर, मनकापुर, करनैलगंज व तरबगंज सर्किल के थाना क्षेत्रों में महिला पीआरबी मददगार बनेगी। इसके बाद अन्य थाना क्षेत्रों में भी महिला पीआरबी का और विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा थानों में विवेचना कक्ष व सिपाहियों के लिए बैरक का भी निर्माण शुरु किया गया है।
एएसपी को मिला संस्कार भारती सम्मान
अमन की अलख जगाने वाले एएसपी को मिला संस्कार भारती सम्मान-नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों का भ्रम दूर करके उनमें अमन की अलख जगाने वाले अपर पुलिस अधीक्षक के सम्मान में रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने साहित्यकार डॉ. उमा सिंह के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार को संस्कार भारती सम्मान से सम्मानित किया। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान 20 दिसम्बर को शहर के फैजाबाद रोड पर निषेधाज्ञा तोड़ते हुए लोग सड़क पर उतर आए थे और प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कई बार दौड़ाया तब वह भाग निकले थे। इसी बीच अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार मौके की नजाकत देखकर इमामबाड़ मोहल्ले में बड़ी मस्जिद के पास पहुंचे और लोगों में अमन की अलख जगाते हुए माइक संभाला और जन-गण-मन गाने लगे। एएसपी ने लोगों से भी जन-गण-मन गवाया। तब जाकर लोगों का भ्रम दूर हुआए लोग शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त हो गया था। अपर पुलिस अधीक्षक के अमन के लिए किए गए इस कार्य की खूब सराहना हुइ और उन्हें संस्कार भारती सम्मान से सम्मानित किया गया।
चार पुलिस चौकियों का हुआ निर्माण
चार पुलिस चौकी का कराया निर्माण, जनता को मिली सहूलियत-अपराध पर अंकुश लगाने के साथ ही कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिहाज से पुलिस महकमे ने चार थाना क्षेत्रों में चार स्थाई पुलिस चौकियों का निर्माण कराया। इनमें नवाबगंज थाना क्षेत्र में कोल्हमपुर व ढेमवाघाट पुलिस चौकी बनाई गई। इसके साथ ही खरगूपुर थाना क्षेत्र में जानकी नगर पुलिस चौकी व इटियाथोक थाना क्षेत्र में भवनियापुर पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच अस्थाई पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया है। इनमें कोतवाली देहात की दर्जीेकुआं व पथरी बाजार, तरबगंज थाना क्षेत्र की भानपुर पुलिस चौकी, कटरा थाना क्षेत्र की पहाड़ापुर पुलिस चौकी बनाई गई है। इन पुलिस चौकियों के निर्माण से जहां अपराध पर अंकुश लगेगा। वहीं जनता को सहूलियत भी मिलेगी।
पुलिस महकमे के लिए 2019 सौगातों भरा रहा। पिछले साल की तुलना में इस साल अपराधों में कमी आई। छिटपुट अपराध हुए। मगर उनका खुलासा कर लिया गया। अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया। इस साल महिला स्कॉर्ट 112 की शुरुआत की गई। चार थाना क्षेत्रों में स्थायी चार नई पुलिस चौकी स्थापित की गई। इसके अलावा थानों में विवेचना कक्ष व आरक्षियों के लिए आवास का निर्माण कराया गया है। -महेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक