फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There is no short cut for hard work and honesty.

Gonda News: मेहनत व ईमानदारी का कोई शाॅर्ट कट नहीं होता

Fri, 14 Apr 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
There is no short cut for hard work and honesty.
वजीरगंज (गोंडा)। कंपोजिट स्कूल लक्ष्मणपुर में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय ने शिक्षकों व छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सेवानिवृत्त चार शिक्षकों का सम्मान और नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत हुआ। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने शिक्षकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शासन के शीर्ष तक पहुंचने वाले लोग भी आपके ही पढ़ाए हुए हैं। गांवों से निकलकर ही तमाम लोग आगे गए हैं। मेहनत और ईमानदारी का कोई शाॅर्ट कट नहीं होता। भावी समाज आपकी देन होगा।
विज्ञापन



न्यायमूर्ति ने अपने संबोधन की शुरुआत गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वर: से की। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को सभ्यता व संस्कार भी सिखाएं। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे अपने स्तर से हरसंभव उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगे। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट हाईकोर्ट संजय मिश्र ने कहा कि माता-पिता का गुण जिसमें हो, वही शिक्षक है। आपका आचरण ऐसा हो जिसका अनुसरण आपके विद्यार्थी करें।
विज्ञापन



बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा से ज्यादातर समाज के निचले तबके के बच्चे जुड़े हुए हैं। शिक्षा का अंत नहीं है। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक शत्रोहन सिंह ने की। खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पांडेय, संदीप पांडेय, विनय तिवारी, वीर विक्रम सिंह, अशोक पांडेय, सुरेश सिंह ने भी संबोधित किया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक कुसुमावती, भगवान दास, रामधन पांडेय व ओम प्रकाश पांडेय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed