फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There is a competition to fill the tank at the petrol pump

Gonda News: पेट्रोल पंप पर टंकी फुल कराने की मची होड़

Tue, 02 Jan 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 02 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
There is a competition to fill the tank at the petrol pump
गोंडा। देशभर में
विज्ञापन

हिट एंड रन के मामलों में प्रस्तावित कानूनों को लेकर बस व ट्रक चालकों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। विरोध में जगह-जगह चक्काजाम की कोशिशें की गईं। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते मंगलवार को एक अफवाह उड़ी। इसके बाद वाहन लेकर लोग पेट्रोल पंपों की तरफ चल पड़े। अपनी क्षमता के अनुसार लोगों ने वाहनों में डीजल पेट्रोल डलवाया। हाल ये रहा कि पेट्रोल पंपों पर पुलिस तैनात करनी पड़ी। इससे अफरातफरी की सि्थति रही।
इसे देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया। जिला आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप संचालकों को दो हजार लीटर डीजल, एक हजार लीटर पेट्रोल और 15-15 गैस सिलिंडर सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, परिवहन निगम की सख्ती के बाद मंगलवार को रोडवेज की बसें संचालित हो सकीं। हालांकि, बस अड्डे पर कई यात्री बसों के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव ने चालकों पर सख्ती दिखाई। दावा किया कि रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो गया। यात्रियों की परेशानी से राहत मिली है, लेकिन देरशाम पेट्रोल पंप पर टंकी फुल कराने वाले दो व चार पहिया वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि एकाएक उपजी परिस्थितियों के कारण आदेश जारी किए गए हैं। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति ठप होने व मांग को देखते हुए आपातकाल के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को दो हजार लीटर डीजल, एक हजार लीटर पेट्रोल व 15-15 गैस सिलेंडर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगले आदेश के बाद आपूर्ति बहाल हो सकेगी।


दूसरे दिन भी अधर में फंसे रहे यात्री
गोंडा रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे झिलाही बाजार निवासी संतराम ने बताया कि दिल्ली के लिए निकले थे। बस पकड़ने के लिए रोडवेज पहुंचे तो हड़ताल की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि रोडवेज की बसों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं सिद्धार्थनगर से विशाल सिंह बस से गोंडा पहुंचे। यहां से उन्हें लखनऊ इलाज के लिए जाना था। मगर गोंडा में उन्हें बस नहीं मिल सकी। ऐसे में घंटों तक इंतजार किया।


जबरन ट्रक रोककर खड़ा करवाया
अयोध्या रोड पराग डेयरी के पास स्थानीय ट्रक स्वामियों और चालकों ने बाहरी जिले और राज्यों के वाहन रुकवा लिए। ट्रक चालकों ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन रोका जा रहा है। वाराणसी के ट्रक चालक लौदू राम ने बताया कि बहराइच से मैदा लेकर अयोध्या जा रहे थे। मगर उन्हें पराग डेयरी के पास जबरन रोक लिया गया। बिहार के ट्रक चालक लाल जी समेत कुल 40 से अधिक चालकों के ट्रक खाली पड़े परिसर में खड़े करा लिए गए। चालकों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।



हड़ताल को देखते हुए बढ़ा दी सब्जियों की कीमत
शहर के अलग-अलग स्थानों पर हड़ताल के चलते मंडी से लेकर बाजारों तक में सब्जियों की कीमतें बढ़ा दी गईं। जेलरोड अंबेडकर चौराहे पर दुकानदार शमीम ने बताया कि मंडी से आपूर्ति ठप हो गई है। ऐसे में मटर का दाम 20 से बढ़ाकर 40, आलू 12 से बढ़ाकर 15, हरी मिर्च 40 से 60 रुपये प्रति किलो कर दिया गया है। टमाटर की कीमत 20 से बढ़ाकर 30 रुपये कर दी।



ट्रक चालक व स्वामियों ने की चक्का जाम की कोशिश

रोडवेज के अनुबंधित चालकों व जिले के ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन की ओर से हिट एंड रन के मामलों में प्रस्तावित कानूनों के विरोध में एक से 30 जनवरी तक हड़ताल के समर्थन में चक्काजाम की कोशिश की गई। अयोध्या रोड पराग डेयरी के पास ट्रक चालक व स्वामी संजू, अनिल तिवारी, कमलेश तिवारी, दिपेश शुक्ला और नान बाबू का कहना है कि प्रस्तावित कानून से चालक व स्वामियों को आर्थिक व शारीरिक नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में इसका पूरे देश में विरोध कर रहे हैं। देरशाम यूनियन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article