फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Theft of Rs 5.75 lakh by cutting the lock with a gas cutter

Gonda News: गैस कटर से ताला काटकर 5.75 लाख की चोरी

Sun, 03 Dec 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 03 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 5.75 lakh by cutting the lock with a gas cutter
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चरहुआं मोड़ के पास एक ही भवन में संचालित यूनियन बैंक के दो ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात चोर गैस कटर से ताला काटकर अंदर घुस गए। 5.75 लाख रुपये लेकर चंपत हो गए। केंद्र में लगे एटीएम को भी काटने का प्रयास किया। सीओ करनैलगंज ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

ग्राम चरहुआं पूरे परसन निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने भाई पंकज सिंह के साथ चरहुआं मोड़ के पास एक ही भवन में यूनियन बैंक का दो ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। शनिवार की रात अज्ञात चोर गैस कटर से चैनल व शटर का ताला काट अंदर घुस गए। गैस कटर से एटीएम को भी काटने का प्रयास किया। घटना की सूचना उन्हें रविवार सुबह सात बजे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम के मनोज कुमार ने फिंगर प्रिंट का नमूना लिया। सीसीटीवी की भी जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड के दिनेश चंद्र पांडेय ने बीसी शाखा के सामने एक गांव के रास्ते पर डॉग को ले गए। कुछ दूरी पर जाने के बाद डॉग एक घर के पास रुक गया। जहां से पुलिस ने एक युवक को उठाया है। केंद्र से थोड़ी दूरी पर खेत में कैश बॉक्स पड़ा पाया गया।


मुंह ढककर दाखिल हुए चोर
बीसी शाखा के अंदर लगे सीसीटीवी के फुटेज का पुलिस ने निरीक्षण किया। जिसमें पाया गया कि गमछे से मुंह ढककर चोर अंदर दाखिल हुए। फिर कैमरा को ऊपर कर दिया। शाखा के बाहर पहले कैमरा लगा था। जो काफी दिन पहले किसी ने तोड़ दिया था।

की जा रही पूछताछ


थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय के अनुसार, बीसी संचालक की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। शक के आधार पर एक व्यक्ति को उठाया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed