फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The youth was driven away from Mumbai by calling himself a Hindu

खुद को हिंदू बताकर युवती को मुंबई भगा ले गया युवक

Wed, 20 Jan 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
The youth was driven away from Mumbai by calling himself a Hindu
गोंडा। एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक युवती को प्रेम के जाल में फंसा लिया। इसके बाद युवती को शादी का झांसा देकर मुंबई भगा ले गया। जब युवती को पता चला कि युवक हिंदू नहीं बल्कि दूसरे धर्म का है तो युवती ने घर पहुंचकर निकाह करने का झांसा दिया और गोंडा लौट आई। यहां पुलिस ने युवती को उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खरगूपुर चितवन कुमार ने बताया कि स्थानीय नगर पंचायत के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती की दोस्ती मोबाइल फोन पर महेश कुमार सोनी नामक युवक से हुई। दोनों के बीच कई महीने तक बात होती रही।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान ही युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसा दिया। इसके बाद युवक ने युवती को लखनऊ बुलाया, वहां से दोनों बनारस चले गये। दो दिन वहां रुकने के बाद मुंबई पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां युवती को पता चला कि युवक दूसरे धर्म का है और उसका नाम आदिल है। थानाध्यक्ष के मुताबिक युवती का आरोप है कि आदिल उससे धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाने लगा।
आदिल के झांसे में फंसी युवती ने भी उसे झांसा देने की ठान ली और घर वालों के समाने निकाह करने की बहाना बनाकर गोंडा पहुंची। यहां युवती की सूचना पर उसे उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की मां ने तीन जनवरी को बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि आरोपी आदिल निवासी ग्राम मकदूमपुर थाना सादात जिला गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed