{"_id":"697cf2e710ff1b609204563d","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-gonda-news-c-100-1-slko1026-151253-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी
Fri, 30 Jan 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। महंगूपुर गांव के मजरे बखिरा निवासी योगेश (24) ने बृहस्पतिवार देर शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के छोटे भाई दुर्गेश तिवारी ने बताया कि उनके बड़े भाई योगेश (24) मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। इसके चलते वह घर में ही रहते थे। बृहस्पतिवार को वह छोटे भाई बृजेश के साथ बाजार गए थे। घर में बड़े भाई योगेश और बुजुर्ग मां अनुसूइया थीं। रात नौ बजे जब वह दोनों बाजार से लौटे तो देखा बड़े भाई के कमरे का दरवाजा बंद है। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। काफी प्रयास के बाद दरवाजा तोड़ा तो योगेश का शव पंखे में साड़ी से बंधे फंदे से लटका मिला।
दुर्गेश ने बताया कि भाई योगेश का विवाह दो वर्ष पूर्व सेवाढार सरेसर बीकापुर अयोध्या की रहने वाली कोमल से हुआ था। करीब 10 दिन पूर्व कोमल मायके गई थीं। पिता ज्ञानचंद की पांच साल पहले ही मौत हो चुकी है। योगेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। योगेश मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। (संवाद)