फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The wheel of development came to a halt with the transfer of 75 technical assistants

75 तकनीकी सहायकों के तबादले से थमा विकास का पहिया

Sat, 26 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
The wheel of development came to a halt with the transfer of 75 technical assistants
रूपईडीह (गोंडा)। मनरेगा से 1054 पंचायतों में करीब 100 करोड़ की योजनाएं चल रही हैं। इस बार विकास को रफ्तार देने के लिए संगठित रूप कार्य योजना तैयार की गई थी और मनरेगा के बजट को विकास योजनाओं से जोड़ा गया है। इससे कार्य योजनाओं की तकनीकी स्वीकृति के लिए न्याय पंचायत स्तर पर तैनात तकनीकी सहायकों की भूमिका काफी अहम है और कार्यों को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका रहती है। इसी बीच 16 ब्लॉकों में तकनीकी सहायकों का एकमुश्त तबादला कर दिया गया है। इससे विकास की कई योजनाओं पर असर पड़ सकता है। फिलहाल अचानक हुए तबादले की खासी चर्चा है। कारण अभी शासन से कोविड को लेकर बंद किए गए तबादलों को खोले जाने का कोई आदेश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के सभी 16 ब्लॉकों में तैनात सभी तकनीकी सहायकों का स्थानांतरण एक साथ कर देने से जिले में मनरेगा के काम ठप हो गये हैं। जिले के 16 ब्लॉकों के 1054 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य को गति देने में जिले के 16 ब्लॉकों में 75 तकनीकी सहायक तैनात हैं। इससे प्रवासी श्रमिकों के रोजगार वित्तीय वर्ष के बीच प्रोजेक्ट चल रहे सभी काम बाधित हो जाएंगी। ब्लॉक के कर्मचारियों ने बताया कि इस स्थानांतरण से शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना ग्राम पंचायतों में शौचालय का निर्माण, सोफिट का निर्माण, नाली खड़ंजा आदि जैसे महत्वपूर्ण मनरेगा से कराए गए जा रहे सभी कार्य बाधित हो जाएंगे। चुनावी वर्ष एवं अंतिम वित्तीय वर्ष होने के कारण यह सारे कार्य बाधित हो जाने से किसी भी कार्य का भुगतान नहीं हो पाएगा। ग्राम प्रधानों ने बताया कि स्थानांतरण नीति के तहत यह नियमानुसार स्थानांतरण नहीं है, इसे रोकना चाहिए। ग्राम पंचायतों में संचालित सभी कार्य पूर्ण हो सके और उसका भुगतान हो सकें।
विज्ञापन

पंचायतों में काम होने के बाद भुगतान की समस्या बढ़ेगी
तकनीकी सहायकों का जिस तरह तबादला किया गया है, उससे पंचायतों में हुए कार्यों के भुगतान में समस्या आएगी। गांवों में बिना भुगतान के ही कई परियोजनाओं पर कार्य हो चुका है। भुगतान प्रक्रियाधीन है और तकनीकी सहायकों की रिपोर्ट भुगतान में महत्वपूर्ण है। बताया जा रहा है कि नए तकनीकी सहायकों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुराने कार्यों में सहयोग करने में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों में चल रही विकास योजनाएं, जिन पर होगा प्रभाव
कार्य परियोजना संख्या तय बजट
पंचायत सचिवालय 401 60 करोड़
सामुदायिक शौचालय 2000 30 करोड़
मनवर नदी जीर्णोद्वार 80 गांव 10 करोड़
ऑपरेशन कायाकल्प 1054 पंचायत लागत के अनुसार
विकास योजनाओं पर नहीं पड़ेगा प्रभाव
तकनीकी सहायकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। विकास योजनाओं पर कोई असर नही पड़ेगा। कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। -हरिश्चन्द्र प्रजापति, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed