फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The truck smashed by train in crossing

मानव रहित क्रॉसिंग पर ट्रेन से ट्रक के परखच्चे उड़े

Thu, 24 Mar 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Thu, 24 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
The truck smashed by train in crossing
ट्रक से टकराई ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लेकर चीनी मिल आ रही ट्रक मानवरहित रेल क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन की ठोकर से ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चलते ट्रेन में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर तुलसीपुर थाना क्षेत्र में सोनपुर के निकट बढ़नी-गोंडा रेल ट्रेक पर हुई। नकहा जंगल से लखनऊ जा रही 55031 अप मेमू ट्रेन के आगे सोनपुर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर गन्ने से लदा ट्रक आ गया। ट्रक चालक जब तक कुछ समझ पाता ट्रेन ने ट्रक को रौंद दिया। घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक चालक ग्राम बिजुलिया भरिया निवासी छेदी (47) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक को उड़ाने के बाद ट्रेन आगे निकल गई। लोगों ने बताया कि ट्रक खराब थी। क्रॉसिंग से करीब 100 मीटर पहले भी एकबार ट्रक बंद हो चुकी थी। चालक ने आसपास के लोगों से गुजारिश कर धक्का लगवाकर ट्रक स्टार्ट कराया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि क्रॉसिंग पर पहुंचने के बाद ट्रक का इंजन फिर बंद हो गया और थोड़ी ही देर में ट्रेन आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष तुलसीपुर श्रीनाथ यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रक तथा बिखरे गन्ने को रेलवे ट्रैक से दूर हटवा दिया गया है। चालक का शव किसी तरह की कार्रवाई न करने की बात कहकर घर वाले उठा ले गए। मामले में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed