फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The truck caught fire, the driver saved his life by jumping

Gonda News: ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sun, 09 Mar 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The truck caught fire, the driver saved his life by jumping
नवाबगंज में अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर ट्रक में लगी आग बुझाते अ​ग्निशमनकर्मी। -संवाद
नवाबगंज (गोंडा)। सोनीपत से ट्रांसफार्मर लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे ट्रक में रविवार सुबह नवाबगंज के महेशपुर के पास गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर अचानक आग लग गई। चालक चंदन कुमार ने ट्रक से कूदकर किसी तरह जान बचाई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। आसपास के लोगों ने पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना ट्रांसफार्मर में धमाके से बड़ा हादसा हो सकता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed