फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The Tiranga waved with pride on Independence Day

Gonda News: स्वतंत्रता दिवस पर आन-बान और शान से लहराया तिरंगा

Sun, 17 Aug 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 17 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The Tiranga waved with pride on Independence Day
जयपुरिया स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - संवाद
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक जश्न का माहौल रहा। हर जगह ध्वजारोहण किया गया। पौधरोपण भी किया गया। सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों के साथ शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अच्छी आदतों का विकास करें। समय का सम्मान करें और समाज में सकारात्मकता फैलाएं। हर दिन शहीदों के बलिदान को याद रखना चाहिए। अपर आयुक्त कमलेश चंद्र ने कहा कि हमें एकजुट रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। जीजीआईसी की छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। डीएम ने अंबेडकर चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा में योगदान देने का आह्वान किया। विकास भवन में सीडीओ अंकिता जैन ने ध्वजारोहण किया। एसपी विनीत जायसवाल ने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण करके अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। लायंस क्लब के तत्वावधान में बड़गांव पुलिस चौकी के पास पौधारोपण किया गया। एडीएम आलोक कुमार, सीआरओ महेश प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एएसडीएम विशाल कुमार, जितेंद्र गौतम, विनीत कुमार उपस्थित रहे। एलबीएस पीजी कॉलेज, भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा, आप सहित अन्य राजनीतिक दलों के कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसकनवा : स्वामी नारायण मंदिर छपिया तिरंगे से सजाया गया। ब्लाॅक मुख्यालय पर बीडीओ गौरीशा श्रीवास्तव, छपिया थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेंद्र यादव, मसकनवा पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी तेज नारायन गुप्ता, सीएचसी छपिया में अधीक्षक डाॅ. अमित कुमार ने ध्वजारोहण किया।
माधोपुर : भाजपा विधायक बावन सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हलधरमऊ ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि वैभव सिंह, अर्जुन प्रसाद तिवारी, प्रभारी बीडीओ कटरा बाजार जेपी यादव तथा एडीओ पंचायत प्रीतम श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
तरबगंज : कंपोजिट स्कूल सिंगहाचंदा में बिहार राज्य के अपर जिला जज व स्कूल के पूर्व छात्र रामप्रकाश यादव ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य बलवंत सिंह, शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी, कामता प्रसाद यादव, सर्वदेव शुक्ल, प्रशांत कुमार मौजूद रहे।

धानेपुर : पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कुतुबगंज में क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल व बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ध्वजारोहण में शामिल रहे।

परसपुर : करनैलगंज विधायक अजय सिंह की अगुवाई में आंटा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। बुलडोजर पर सवार होकर लोगों ने पुष्प वर्षा की। चेयरमैन वासुदेव सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए। प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में प्रधानाचार्य रामदीन विश्वकर्मा के नेतृत्व में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। कीर्ति सिंह, लक्ष्मी सिंह, अजय यादव व शिवकिशोर पांडेय मौजूद रहे।

पसका : बेलवा नोहर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनवारीलाल वर्मा के समाधि स्थल व इंदिरानगर स्थित उनकी प्रतिमा पर परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। चंद्रप्रकाश वर्मा, दिग्विजय सिंह, जनमेजय सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, अनंत दुबे मौजूद रहे।
वजीरगंज : भागीरथी सिंह पीजी काॅलेज वजीरगंज में पूर्व राज्यमंत्री राम बहादुर सिंह, डीएवी इंटर काॅलेज में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पीपी इंटर काॅलेज भिटिया चौखट में जिला पंचायत सदस्य रणजीत सिंह बबलू ने ध्वजारोहण किया।

रुपईडीह : ब्लॉक में बीडीओ सत्यप्रकाश पांडेय, पशु चिकित्सालय में डाॅ. बाबूराम निगम, ब्लॉक संसाधन केंद्र बनगाई में बीईओ मनीष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
टिकरी : गढ़ी प्राथमिक विद्यालय में 25 बच्चों को बैग, कॉपी, पेन वितरित किया गया। मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।


खरगूपुर : थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, खरगूपुर सीएचसी में अधीक्षक डॉ. अजय यादव, प्राथमिक विद्यालय देवरिया खाम में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित अवस्थी ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed