फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The text of the Guru Granth Sahib

गुरु ग्रंथ साहब का किया पाठ

Mon, 14 Sep 2015 11:57 PM IST
गोंडा/ अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

गुरु ग्रंथ साहब के प्रकाश पर्व पर सोमवार को गुरुनानक सत्संग सभा मालवीय नगर में 70 लोगों ने एक साथ गुुरु ग्रंथ साहब का पाठ किया। प्रकाश पर्व पर सिक्ख समुदाय के लोगों को सहज पाठ के बारे में विस्तार से बताया गया।गुरु नानक सत्संग सभा के महामंत्री सरदार राजेन्द्र सिंह खुराना ने बताया कि विक्रमी संवत 1708 में आज ही के दिन सिक्खों के पांचवे गुरु अर्जुन देव ने हरमंदिर साहब अमृतसर में इस ग्रन्थ का पहली बार पाठ प्रारंभ किया था। इस अवसर पर सोमवार को गुरुद्वारा साहिब में महिलाओं व बच्चों को मिलाकर 70 लोगों ने एक साथ गुरु ग्रन्थ साहब का पाठ किया। ज्ञानी रेशम सिंह ने सब आज्ञा भई अकाल की तभी चलायो पंथ। सब सिक्खन को हुक्म है गुरु मानयो ग्र्रंथ का भजन गाया। लखनऊ से आए सरदार डीपी सिंह व गोरखपुर के सरदार तेजपाल ने लोगों को सहज पाठ के बारे में विस्तार से बताया। गरुद्वारे के प्रधान सरदार हरजीत सिंह छाबड़ा व गुरवीर कौर से पाठ में शामिल सभी लोगों को सिरोपा दिया। पाठ में पूजा छाबड़ा, रेनू छाबड़ा, मानिन्द कौर, हरविंद कौर, गुरुमीत कौर, परमजीत कौर, इकबाल सिंह खुराना, परमजीत सिंह, महेन्द्र सिंह छाबड़ा, गुरुदीप सिंह शामिल रहे। इसके बाद सभी ने लंगर छका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed