फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The team of women officers gave the edge to the campaign of women power

महिला अफसरों की टीम ने नारी शक्ति की मुहिम को दी धार

Fri, 18 Oct 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
The team of women officers gave the edge to the campaign of women power
गोंडा के एलबीएस कालेज में नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम के दौरान छात्राएं। - फोटो : GONDA
गोंडा। प्रदेश सरकार की पहल पर नारी शक्ति को धार देने लखनऊ की महिला अधिकारियों की टीम ने लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में छात्राओं से संवाद किया। उन्हें तरक्की के टिप्स दिए और आत्मविश्वास को बढ़ाया। महिला अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और आगे बढ़ने के तरीके बताए। प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सरकार की ओर से बेटियों की बेहतरी और तरक्की के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अमेठी वंदिता श्रीवास्तव ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 181 और 1090 मोबाइल नंबर के प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बेझिझक आप इस नंबर का उपयोग कर सकती हैं। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि आधी आबादी में जब तक यह आत्मविश्वास नहीं आएगा कि हम देश के हर हिस्से में पूरी तरह सुरक्षित हैं तब तक उनका विकास कैसे होगा।
विज्ञापन

एसडीएम लखनऊ पल्लवी मिश्रा ने इस अवसर पर कन्या सुमंगला योजना की विशेषताओं को समझाया। सरकार की ओर से स्त्री सशक्तिकरण के अलग-अलग पहलुओं को सिलसिलेवार समझाते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों को जागरूक होना होगा, क्योंकि एक जागरूक समाज ही देश को आगे ले जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक मोनिका यादव ने छात्राओं को किसी तरह की कठिनाई पड़ने पर पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है, अगर आपके साथ कोई छेड़छाड़ की घटना होती है या आपको कोई मनचला व्यक्ति परेशान करता है तो आप निसंकोच महिला हेल्पलाइन के जरिए पुलिस से सहायता ले सकती हैं।
प्राचार्य डा. वंदना सारस्वत ने आई हुई गणमान्य अधिकारी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और छात्राओं को सशक्तिकरण हेतु प्रेरित किया। छात्राओं को सरकारी योजनाओं से अवगत कराने एवं सशक्तिकरण प्रबोधन के समय जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवराज की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. राम समुझ सिंह विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र, डॉ. राज बहादुर सिंह बघेल एसोसिएट प्रोफेसर रक्षा अध्ययन विभाग, डॉ. जयशंकर तिवारी हिंदी विभाग, डॉ. अरुण प्रताप सिंह वाणिज्य विभाग, डॉ. ममता शुक्ला मनोविज्ञान विभाग, डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed