{"_id":"1a58cfe878b5358a4e02e37fe1c205dd","slug":"the-students-showed-talent-in-competitions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा महोत्सव में अपनी प्रतिभा को निखारने एवं उसे मंच प्रदान करने के लिए रविवार को श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ एवं शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें सफल व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को दस फरवरी से आयोजित पांच दिवसीय गोंडा महोत्सव में मंच प्रदान किया जाएगा।
इसी परिप्रेक्ष्य में रविवार को तहसील सदर गोंडा के अंतर्गत संगम कला ग्रुप के तत्वावधान में रघुकुल महिला विद्यापीठ में गायन प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभाएं दिखाईं।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि कॉलेज के निदेशक महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिभा कभी किसी परिचय की मोहताज नहीं होती है। हर व्यक्ति में एक विशेष प्रतिभा होती है। बस उसे निखारने व पहचानने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
संगम कला समूह के अध्यक्ष रशीद खां मुन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया गया, जिसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
सब जूनियर प्रतियोगिता में तुषा बंकू ने मोहे पनघट पर नंदलाल, शगुन ने वो काला बांसुरीवाला, साकेत प्रताप ने मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू, प्रज्ञा सिंह ने मुस्कराने की वजह तुम हो व आराध्या ने जीना-जीना गीत प्रस्तुत किए।
जूनियर वर्ग में रिद्विमा ने जुबां पे लगा नमक इश्क का, अमरनाथ ने मुस्कराने की वजह, अंतिमा सिंह ने भीगती आंखों से नफरत न करो, आकाश वर्मा ने जब-जब बहार आयी मनमोहक गीत प्रस्तुत किए।
उधर, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में रंगाेंली, कोलॉज, मेंहदी रचना सहित अन्य आयोजन किए गए, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।