{"_id":"67af859a92a9305bd30c02e7","slug":"the-student-was-hurt-by-being-exploited-by-making-pornographic-videos-gonda-news-c-100-1-gon1003-132650-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अश्लील वीडियो बना शोषण किए जाने से आहत थी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अश्लील वीडियो बना शोषण किए जाने से आहत थी छात्रा
Fri, 14 Feb 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के खुदकुशी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि एक शोहदा स्कूल आते-जाते समय छात्रा का पीछा करता था। अश्लील वीडियो वायरल करने धमकी देकर शोषण करता था। विरोध जताने पर शोहदे के परिजनों ने छात्रा के साथ मारपीट की थी। इससे आहत होकर बुधवार को छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी थी।
कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम कक्षा 11 की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि गांव का ही हिमांशु पाठक बेटी का स्कूल आते-जाते समय पीछा करता था। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करने लगा। पीड़िता की मां के मुताबिक, हिमांशु उनकी बेटी को वर्ष 2022 से लगातार परेशान कर रहा है। बेटी ने हिमांशु के परिजनों से शिकायत की। मगर, परिजनों ने उनकी बेटी को ही धमकाया। बाद में हिमांशु व उसके परिजनों ने घर आकर उनकी बेटी से अभद्रता व मारपीट की। इसी से आहत होकर उसने जान दे दी।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर हिमांशु पाठक व अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है।