फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The student's body founded hanging

लटकता मिला छात्र का शव

Sat, 03 Oct 2015 10:36 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में पुलिस के फालोवर के बेटे का शव शनिवार सुबह उसके सरकारी आवास के एक कमरे में छत के हुक से गमछे के सहारे लटकता पाया गया। इससे परिवारीजनोें में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस के सरकारी आवास में रहने वाला सुरेंद्र पुलिस महकमे में फालोवर है। सुरेंद्र के मुताबिक उसका बेटा सौरभ (15) रघुकुल विद्यापीठ में दसवीं का छात्र था।
विज्ञापन


सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह उसका बेटा सोकर उठा और टायलेट गया। उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह काफी देर तक सौरभ सोकर नहीं उठा तो उसे आवाज लगाई। मगर जवाब न मिलने पर जब कमरे में गया तो सौरभ का शव संदिग्ध हालात में छत के हुक से गमछे के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर आसपास के तमाम लोग मौके पर जुट गए। सुरेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नगर कोतवाल अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed