फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The stature of leaders will be decided by civic elections

Gonda News: निकाय चुनाव से तय होगा पार्टियों के नेताओं का कद

Tue, 02 May 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 02 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
The stature of leaders will be decided by civic elections
गोंडा। नगरीय निकाय निर्वाचन को हल्के से लेना स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों पर भारी पड़ सकता है। भाजपा के साथ ही सपा भी हर निकाय का डाटा तैयार कर रही है। वहीं कांग्रेस भी चुनाव बाद पार्टी के नेताओं के क्रियाकलापों की समीक्षा करेगी। इस चुनाव से ही पार्टी नेताओं का कद तय होगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में नेताओं से पार्टियां हिसाब भी लेंगी।
विज्ञापन

भाजपा ने तो निकाय चुनाव में अभी से कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी ने 16 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाकर हलचल पैदा कर दी है। भाजपा की तैयारी है कि निकाय चुनाव में प्रदर्शन से ही लोकसभा व आने वाले विधानसभा चुनाव में नेताओं को अवसर मिलेगा। इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बीते दिनों बैठक में स्पष्ट निर्देश दे दिया था। अब पार्टी भी सबकी रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसी तरह सपा भी हर सीट की स्थिति से पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के प्रभाव का खाका खींचेगी। इससे पार्टियों में खलबली भी है। स्थानीय नेताओं ने अचानक क्षेत्रों में दखल बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed