फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The sixth descendant of Ghanshyam Maharaj performed the puja

Gonda News: घनश्याम महाराज के छठे वंशज ने किया पूजन

Tue, 04 Mar 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 04 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The sixth descendant of Ghanshyam Maharaj performed the puja
छपिया मंदिर में भगवान घनश्याम महाराज के छठे वंशज तेजेंद्र प्रसाद महाराज, कोठारी विष्णु स्वामी स
मसकनवा (गोंडा)। स्वामी नारायण संप्रदाय के आराध्य देव भगवान घनश्याम महाराज के छठे वंश तेजेंद्र प्रसाद जी महाराज सोमवार को दोपहर तीन बजे स्वामी नारायण छपिया मंदिर पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने पूजन किया। मंदिर के महंत देव स्वामी ने बताया कि तेजेंद्र प्रसाद जी महाराज अहमदाबाद से हवाई जहाज से अयोध्या धाम आए। वहां से स्वामी नारायण छपिया मंदिर पहुंचे। तेजेंद्र प्रसाद मंदिर में शाम 07:30 बजे होने वाली शयन आरती में शामिल हुए। मंगलवार सुबह उन्होंने केसर, गंगाजल, दूध, दही, मधु से भगवान घनश्याम महाराज का अभिषेक किया गया। पूजा-अर्चना व आरती की। अन्नकूट का आयोजन भी किया गया। तेजेंद्र प्रसाद महाराज ने भगवान की जन्मस्थली मंदिर, निज मंदिर, नारायण सरोवर का दर्शन किया। कल्याण सागर में हनुमान जी का तेल से अभिषेक कर पूजन किया। इस अवसर पर महंत देव स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed