{"_id":"66f452883e9be4eb51048890","slug":"the-reality-is-bigger-than-the-claims-national-and-state-highways-are-also-damaged-gonda-news-c-100-1-gon1002-124413-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दावों पर भारी हकीकत, नेशनल व स्टेट हाईवे भी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दावों पर भारी हकीकत, नेशनल व स्टेट हाईवे भी क्षतिग्रस्त
Wed, 25 Sep 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को 15 दिन में गड्ढामुक्त करने का फरमान जारी किया है। जिले के अंतर्गत दो नेशनल हाईवे संचालित हैं। इसमें जरवल से गोंडा और उतरौला-फैजाबाद-इलाहाबाद हैं। जबकि पांच स्टेट हाईवे हैं। हाईवे होने के बावजूद विभागीय अभियंता इनकी देखरेख में कोताही बरत रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है। कई महीने बीत गए, लेकिन अभियंताओं को कुछ नजर नहीं आता।
शहर के अंबेडकर चौराहा, सिंचाई विभाग के सामने हाईवे क्षतिग्रस्त है। सबसे खराब हालत में जिले की ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की है। जहां बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इनकी देखरेख में जमकर लापरवाही की जा रही है। बनने के कुछ माह बाद भी उक्त सड़कें टूट रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अभियंता दावे तो कर रहे हैं, लेकिन सड़कों की हालत उनकी हवा निकाल रही है। मुख्यमंत्री का आदेश वायरल होते ही लोगों में खुशी है। सुनील कुमार, राजेश, सीताराम का कहना है कि मुख्यमंत्री ने सड़क को लेकर निर्देश दिया है। यदि अधिकारी भी गंभीर हो गए तो सभी सड़कों की दशा सुधर जाएगी। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अवधेश शरण चौरसिया का कहना है कि सड़कों की मरम्मत को लेकर अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं। इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।