फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The rajkumari was murdered by her co-wife by strangulation

Gonda News: सौतन ने गला दबाकर की थी राजकुमारी की हत्या

Mon, 29 Sep 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The rajkumari was murdered by her co-wife by strangulation
कटरा बाजार। गुलामपुरवा चौदहा मेटुकहा निवासी राजकुमारी (40) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक सौतन चंचल ही राजकुमारी को बहाने से अपने साथ लेकर गई थी और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने राजकुमारी के जेठ गंगाराम की तहरीर पर चंचल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गंगाराम ने बताया कि बीते 26 सितंबर को दोपहर दो बजे राजकुमारी अपनी सौतन चंचल उर्फ आंचल के साथ घर से खेत के लिए निकली थी। कुछ देर बाद चंचल घर लौट आई। राजकुमारी के बारे में पूछने पर वह गुमराह करती रही। गंगाराम ने तलाश शुरू की तो दूसरे दिन घर से 100 मीटर दूर झाड़ियों में राजकुमारी का शव मिला। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी चंचल को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत मामले में बहू व साथियों पर हत्या का केस
रुपईडीह। कौड़िया के सरैंय्या माफी निवासी मलखा चौहान (62) की मौत मामले में पुलिस ने बहू गुड़िया देवी, देहात कोतवाली क्षेत्र के मोगलानी निवासी सदलू, कटरा बाजार के नकहा निवासी सांवल व ननके के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के बेटे रामसूरत के मुताबिक पिता मलखा चौहान की बीते छह सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भाभी गुड़िया देवी ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मलखा का पोस्टमार्टम कराया था। बेटे ने आशंका जताई कि पिता की हत्या भाभी ने ही अपने सहयोगियों के साथ मिलकर की है। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed