{"_id":"67def5b9cfb45ffd61071288","slug":"the-protest-ended-on-the-assurance-of-the-chief-engineer-gonda-news-c-100-1-slko1026-134514-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुख्य अभियंता के आश्वासन पर खत्म किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुख्य अभियंता के आश्वासन पर खत्म किया धरना
Sat, 22 Mar 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बिजलीकर्मियों के चार वर्ष से बकाया ईपीएफ सहित अन्य मुद्दों को लेकर चल रहा भाकपा माले का धरना तीसरे दिन शनिवार को मुख्य अभियंता के आश्वासन पर खत्म हो गया।
भाकपा माले के जिला प्रभारी कामरेड जमाल खां, राजीव कुमार, कृष्ण नारायण वर्मा, सदानंद गिरि सहित अन्य लोगों ने तीन दिन मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। कहा कि पावर काॅर्पोरेशन की ओर से बीते चार वर्ष से कर्मचारियों के ईपीएफ का भुगतान नहीं किया जा रहा। बिना ईपीएफ भुगतान किए चार वर्ष से फर्म के बिलों का भुगतान करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विद्युत वितरण खंड प्रथम के पीछे बन रहे भवन की गुणवत्ता की जांच कराने, इटियाथोक उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता की जांच कराने की मांग की गई। इटियाथोक, बग्गीरोड, धानेपुर, बाबागंज में पोल पर लगे कॉपर तार को बिना एसडीओ की कमेटी व वीडियोग्राफी के उतारकर बेचने का आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की गई। मुख्य अभियंता एमपी सिंह ने पदाधिकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। (संवाद)