{"_id":"5803c09b4f1c1b6e522936b0","slug":"the-program-will-be-in-gasdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैसड़ी में होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैसड़ी में होगा कार्यक्रम
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम की तैयारी में जुटे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा जय गुरुदेव के शिष्य रुहानी यात्रा लेकर 20 अक्तूबर को बलरामपुर पहुंचेंगे। गैसड़ी में भांभर नाले के तट पर करीब 15 एकड़ में समागम के लिए आश्रम तैयार किया जा रहा है। यहां भी कार्यक्रम में हजारों की भीड़ जुटने की संभावना है। बाबा के अनुयायी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हैं। शनिवार को वाराणसी में जय गुरुदेव समागम के दौरान लाखों की भीड़ के चलते भगदड़ में 24 लोगों की मौत व दर्जनों लोगों के घायल होने के बावजूद प्रशासन इस आयोजन के प्रति मूकदर्शक बना है।
विदित हो कि जिले के गैसड़ी ब्लॉक में बाबा जय गुरुदेव के शिष्यों का 20 अक्तूबर को एक दिवसीय कार्यक्रम होगा। इसमें लोगों को शाकाहार व सदाचार अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम भांभर पहाड़ी नाले के तट पर करीब 15 एकड़ जमीन पर होगा।
जय गुरु धर्म विकास संस्था उज्जैन (मध्य प्रदेश) के गैसड़ी ब्लॉक अध्यक्ष जग प्रसाद मौर्या ने बताया कि कार्यक्रम में 20 अक्तूबर को बाबा रमाकांत जी महराज शिष्यों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर बाबा के रहने के लिए फूस का आश्रम तैयार किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम तुलसीपुर एसके त्रिपाठी ने बताया कि आयोजकों ने कार्यक्रम की अनुमति ले ली है। हालांकि कार्यक्रम में कितने लोगों की भीड़ जुटेगी, एसडीएम को इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, डीएम राम विशाल मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम में आने वाली भीड़ के नियंत्रण के समुचित उपाय भी किए जाएंगे।