{"_id":"6a0371b303b6fd4558097068","slug":"the-problem-of-overloading-will-be-solved-with-an-additional-transformer-gonda-news-c-100-1-gon1041-158159-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अतिरिक्त ट्रांसफार्मर से दूर होगी ओवरलोडिंग की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अतिरिक्त ट्रांसफार्मर से दूर होगी ओवरलोडिंग की समस्या
Wed, 13 May 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 13 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
बेलसर। विद्युत वितरण उपखंड बेलसर के अवर अभियंता आमोद कुमार ने खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने व क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव उपखंड अधिकारी के जरिये उच्चाधिकारियों को भेजा है। उन्होंने बताया कि उमरी, डेहरास, मंगुरा बाजार और बेलसर टाउन फीडर के 10 और 25 केवीए के ट्रांसफार्मर बार-बार ओवरलोड होकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
स्थायी समाधान के लिए यहां 16 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मांगी गई है। डिक्सिर मोड़, टेपरहन पुरवा, उमरी बाजार, इंद्रावली पुरवा, मोहना वैश्य पुरवा, पूरे गाना, हिमाचल पुरवा और बेलसर टाउन सहित 15 स्थानों को चिह्नित किया गया है।
अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से लोड का विभाजन हो सकेगा। अवर अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं को लोवोल्टेज और बिजली कटौती से बचाना विभाग की प्राथमिकता है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।