फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The power went off at one in the night and came back at eight in the morning

Gonda News: रात एक बजे गई बिजली सुबह आठ बजे आई

Wed, 04 Jun 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 04 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The power went off at one in the night and came back at eight in the morning
धानेपुर (गोंडा)। विद्युत उपकेंद्र धानेपुर अंतर्गत नगर पंचायत धानेपुर सहित देवरिया अलावल, लोहशीशा, नौसी व बाबागंज फीडर की विद्युत आपूर्ति मंगलवार रात करीब एक बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक बाधित रही। दो लाख से अधिक की आबादी गर्मी से बेहाल रही।
विज्ञापन

खीरभारी नगर के कृष्णचंद ने बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे से लाइट गायब रही। बुधवार सुबह करीब आठ बजे सप्लाई चालू की गई जो दोपहर में दोबारा बंद हो गई। लाइट न होने की वजह से छोटे-छोटे बच्चे गर्मी से परेशान रहे। वार्ड 11 के संतराम गुप्ता ने बताया कि लाइट न होने से पूरी रात जागना पड़ा। अधिशासी अभियंता मनकापुर कमर फारुख ने बताया कि गोंडा से आने वाली हाईटेंशन की सप्लाई रात करीब एक बजे ब्रेकडाउन हो गई थी।
विज्ञापन

अवर अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार की अगुवाई में लाइनमैन को लगाकर फाॅल्ट खोजा जा रहा है। विद्युत उपकेंद्र को मनकापुर की सप्लाई से जोड़कर बुधवार सुबह आठ बजे से नगर पंचायत की सप्लाई चालू की गई जो 12 बजे तक चालू रही। इसके बाद तीन घंटे की रोस्टिंग होती है जो खत्म होते ही आपूर्ति दोबारा बहाल की जाएगी। गोंडा हाईटेंशन की सप्लाई चालू होते ही सभी फीडर चालू कर दिए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed