फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The pace of dengue is not stopping, malaria has weakened

Gonda News: थम नहीं रही डेंगू की रफ्तार, मलेरिया पड़ा कमजोर

Fri, 27 Oct 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 27 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The pace of dengue is not stopping, malaria has weakened
गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज।
गोंडा। जिले में शुक्रवार को छह लोग डेंगू से संक्रमित मिले। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 214 पहुंच गई है। पिछले पांच साल में पहली बार है जब डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या 200 को भी पार कर गई है। पिछले साल डेंगू से संक्रमितों की संख्या 188 थी। वहीं, मलेरिया का मच्छर इस बार कमजोर पड़ता दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छह लोगों के डेंगू की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में 412 तेज बुखार व वायरल के लक्षण वाले मरीजों का उपचार हुआ। जिनमें से करीब 280 मरीजों की डेंगू जांच कराई गई। वहीं, निजी अस्पतालों में भी डेंगू के लक्षण वाले मरीज बड़ी संख्या में उपचार करवा रहे हैं। निजी अस्पतालों में भर्ती डेंगू के मरीजों की गिनती विभाग नहीं करता है। लेकिन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक से हर रोज निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिवारीजन प्लेटलेट्स लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. चेतन परासर ने बताया कि हर रोज 15 से 20 यूनिट प्लेटलेट्स निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए जाता है। जबकि डेंगू के सभी मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं होती है। जिला मलेरिया अधिकारी एसजेडए जैदी ने बताया कि डेंगू के मरीजोें की संख्या ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से अभी तक पहली बार ऐसा हुआ है कि इसके मरीजों की संख्या 200 को भी पार कर चुकी है। जबकि मलेरिया के केस लगातार घट रहे हैं। इस साल मलेरिया के मात्र आठ केस मिले हैं। डीएमओ की मानें तो संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर पालिका व ग्राम पंचायतें साफ-सफाई नहीं करवाती हैं। जिसके कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीज की पुष्टि होने के बाद निरोधात्मक कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed