फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The other day, 2000 people filled the prescription

दूसरे दिन 2000 लोगों ने भरे परचे

Mon, 23 Nov 2015 11:26 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
तीसरे चरण के चुनाव में मनकापुर क्षेत्र में सोमवार को आखिरी दिन करीब 2000 लोगों ने नामांकन किया। सोमवार को आखिरी दिन नामांकन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीसरे चरण के लिए सोमवार को मनकापुर, छपिया व बभनजोत ब्लॉक में पूरे दिन नामांकन करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


सभी ब्लॉकों पर आखिरी दिन होने की वजह से नामांकन करने वालों की तादाद अधिक रही। ब्लॉकों पर बवाल न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे।

मनकापुर तहसील क्षेत्र के विकास खंड मनकापुर, छपिया व बभनजोत ब्लॉक में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब इन सभी ब्लॉकों पर ग्राम प्रधान व सदस्य पद के लिए किए गए नामांकन पत्रों की जांच 24 व 26 नवंबर को होगी।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। तरबगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पर के 600 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेलसर ब्लॉक में प्रधान पद के 173 व सदस्य पद के 87 नामांकन परचे बिके। इसी तरह तरबगंज ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के 101 व सदस्य पद के लिए 44 नामांकन पत्र बिके।

तरबगंज, बेलसर, नवाबगंज व वजीरगंज ब्लॉक में 27 व 28 नवंबर को नामांकन होना है।

प्रथम चरण के मतदान के लिए सोमवार को मतपत्र जिला मुख्यालय से ब्लॉकवार बने स्ट्रॉग रूम को भेजे गए। जिला प्रशासन ने मतदान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।


प्रथम चरण का मतदान 28 नवंबर को होना है। सोमवार को विकास भवन स्थिति स्ट्रॉग रूम से प्रथम चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए मतपत्रों को निकलवा कर आरओ की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा में सभी ब्लॉकों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed