फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The old woman kept wandering, but her plea was not heard anywhere

Gonda News: भटकती रही वृद्धा, कहीं न हुई सुनवाई

Mon, 09 Feb 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 09 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The old woman kept wandering, but her plea was not heard anywhere
कार्यालय में मां पाटेश्वरी श​क्ति संवाद के तहत लोगों की समस्याएं सुनते आयुक्त श​शिभूषण लाल सुशी
गोंडा। दबंगों ने घर पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आंखों से दिखाई नहीं देता। शरीर कमजोर हो गया है। उम्र भी 75 वर्ष के पार है। व्यवस्था की अंधेरी गली में सिसकती सुशीला ने जब मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में अपनी पीड़ा बयां की तो उन्हें देख अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गईं। बेबस सुशीला को महिला कर्मियों ने संभालकर बैठाया।
विज्ञापन

सुशीला देवी ने कांपते हाथों से अपना प्रार्थनापत्र अपर आयुक्त मीनू राणा को सौंपते हुए बताया कि श्रावस्ती जिले के इकौना तहसील स्थित पंडितपुरवा में कुछ दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब वही लोग उनकी जमीन पर निर्माण करा रहे हैं। इतना कहते-कहते वह फिर से रोने लगीं।
विज्ञापन


सुशीला ने कहा, जमीन के सभी कागजात उनके नाम पर हैं, लेकिन उन्हें बिल्कुल दिखाई नहीं देता और परिवार में कोई सहारा भी नहीं है। पीड़िता की बात सुनते ही अपर आयुक्त मीनू राणा भी भावुक हो गईं। उन्होंने एसडीएम इकौना को तत्काल फोन करके कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने संबंधित अधिकारी को निपटारा करके रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने कहा, किसी भी पीड़ित को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्ति संवाद में मिश्रौलिया कानूनगो निवासी मीना के राशन कार्ड में छूटे हुए परिवार के सदस्यों के नाम भी तुरंत जोड़ दिए गए। कार्यक्रम में कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर निपटारा किया गया। 15 शिकायती पत्र संबंधित विभागों को भेज दिए गए। मंडलायुक्त ने कहा कि मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना है, ताकि उन्हें दर-दर भटकना न पड़े। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर प्रभारी चेतना सिंह आदि मौजूद रहीं।

कार्यालय में मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद के तहत लोगों की समस्याएं सुनते आयुक्त शशिभूषण लाल सुशी

कार्यालय में मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद के तहत लोगों की समस्याएं सुनते आयुक्त शशिभूषण लाल सुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed