फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The officers who went to investigate corruption returned empty-handed

Gonda News: भ्रष्टाचार की जांच करने गए अधिकारी लौटे बैरंग

Tue, 13 Jan 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 13 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The officers who went to investigate corruption returned empty-handed
मोतीगंज। मनकापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत महेवा गोपाल में मंगलवार को विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंचे अधिकारी विवाद के चलते बैरंग लौट गए। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जांच प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया गया।
विज्ञापन


गांव के राकेश कुमार और किशुन ने बताया कि उन्होंने बीते दिनों जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन और अभिलेखीय जांच के बाद आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं के अनुसार, मंगलवार को जांच टीम जैसे ही गांव पहुंची, वहां पहले से मौजूद ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने जांच टीम के समक्ष विवाद किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख जांच अधिकारी नाराज होकर बिना जांच किए ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके साथ गालीगलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। इस संबंध में पीड़ितों ने पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच चौकी प्रभारी कहोबा विवेक मौर्य को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed