{"_id":"9f5470839104815c6a1272f0d0922dc7","slug":"the-miscreants-shot-two-traders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाे व्यवसायियाें को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाे व्यवसायियाें को बदमाशों ने मारी गोली
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान बंद कर रविवार शाम घर लौट रहे सराफा व्यवसायी चचेरे भाइयों को बदमाशों ने लूट की नीयत से रोक कर गोली मार दी। घायल दोनों भाइयों को गोंडा रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी।
घायल बदमाश को भी बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सादुल्लाहनगर क्षेत्र के मद्दोभट्ठा बाजार में सराफा की दुकान कर रहे ग्राम जिगनी निवासी चचेरे भाई राजेश कुमार सोनी व अरुण कुमार सोनी रविवार शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे।
रास्ते में पिपरी गांव के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों भाइयों को लूट की नीयत से रोक लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी, इससे दोनों भाई घायल हो गए। इसी बीच आसपास के लोगों के आने पर बदमाश भागने लगे।
विज्ञापन
बाइक से भाग रहे एक बदमाश को दौड़ाकर ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों भाइयों और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों भाइयों को गोंडा रेफर कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि घायल व्यापारियों को गोंडा भेजा गया है। घायल बदमाश को सादुल्लाहनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश बेहोश है, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मामले की छानबीन की जा रही है।