फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No doctor in the emergency ward; patient dies

Gonda News: इमरजेंसी वार्ड में नहीं थे डॉक्टर, मरीज की मौत

Wed, 14 Oct 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 14 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
No doctor in the emergency ward; patient dies
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में खाली डॉक्टरों की कुर्सी व नाराजगी जताते हनुमंत लाल। स्रोत: वीडियोग
गोंडा। सांस लेने में परेशानी होने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराए गए एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक कोई डॉक्टर देखने नहीं पहुंचा। वहीं, सड़क हादसे में घायल एक अन्य मरीज को भी इमरजेंसी में डॉक्टर नहीं मिला। काफी देर इंतजार के बाद परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

पोर्टरगंज निवासी हनुमंत लाल ने बताया कि उनके भाई राजेश को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सोमवार रात उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि रात में कोई डॉक्टर उन्हें देखने नहीं आया। स्टाफ ने बाहर से 800 रुपये में दवाएं मंगाईं। मंगलवार भोर राजेश की मौत हो गई। हनुमंत लाल का कहना है कि इसके बाद वह शव लेकर बैठे रहे लेकिन सुबह साढ़े सात बजे तक इमरजेंसी में कोई डॉक्टर नहीं मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कर्मियों ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन

इसी दौरान उमरीबेगमगंज क्षेत्र के पकवान गांव निवासी संतोष सिंह सड़क हादसे में घायल होने के बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। परिजनों के अनुसार, वहां डॉक्टर नहीं मिले। संतोष दर्द से तड़पते रहे। कुछ देर इंतजार करने के बाद परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला गंभीर, होगी कार्रवाई : प्रधानाचार्य
मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संतोष कुमार वर्मा का कहना है कि इमरजेंसी में डॉक्टरों के मौजूद न रहने का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। संबंधित डॉक्टरों का वेतन बाधित किया जाएगा। इसके साथ ही सीएमएस से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में खाली डॉक्टरों की कुर्सी व नाराजगी जताते हनुमंत लाल। स्रोत: वीडियोग

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में खाली डॉक्टरों की कुर्सी व नाराजगी जताते हनुमंत लाल। स्रोत: वीडियोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed