{"_id":"6ace7986bb38654e980e8e15","slug":"exam-center-for-gonda-candidates-set-up-in-moradabad-gonda-news-c-100-1-brp1002-167901-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा के अभ्यर्थियों का मुरादाबाद में बना दिया परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा के अभ्यर्थियों का मुरादाबाद में बना दिया परीक्षा केंद्र
Wed, 14 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। पीईटी की तैयारी के बीच गोंडा के कई अभ्यर्थियों के सामने अब 450 किलोमीटर दूर मुरादाबाद जाकर परीक्षा देने की चुनौती है। लंबा सफर, किराया और ठहरने का इंतजाम उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है।
लोहंगपुर के पूरे पंडित निवासी शिखर पांडेय की परीक्षा 25 अक्तूबर को है। इसी गांव के सुरेश पांडेय और अवशेष गुप्ता को एक नवंबर को परीक्षा देनी है। परसपुर के धिरजा मिश्र पुरवा निवासी कौशिक मिश्र और प्योली के पूरे बिलंद निवासी गौरव सिंह का केंद्र भी मुरादाबाद में आवंटित हुआ है। इनकी परीक्षा 30 अक्तूबर को निर्धारित है।
दूर के जिले का केंद्र मिलने से अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के साथ समय से पहुंचने की चिंता भी सता रही है। लंबी दूरी तय करने के लिए उन्हें पहले से यात्रा की योजना बनानी होगी। आने-जाने के साधन, ठहरने और अतिरिक्त खर्च का इंतजाम भी करना पड़ेगा। परीक्षा की तिथि और पाली के हिसाब से सफर तय करना जरूरी है, ताकि समय से केंद्र पहुंच सकें।
विज्ञापन
तीन दिन, छह पालियों में होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 का आयोजन 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होगा। गोंडा में इसके लिए 16 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र के अनुसार, प्रत्येक पाली में 7128 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। बायोमीट्रिक डाटा कैप्चर करने और उपस्थिति पत्रक भरने में लगने वाले समय की भरपाई के लिए आयोग ने सभी पालियों में पांच मिनट का अतिरिक्त समय देने का निर्देश भी दिया है।