फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Players displayed their prowess at the Taekwondo competition

Gonda News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 14 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 14 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess at the Taekwondo competition
सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में खेलते ताइक्वांडो ​खिलाड़ी। स्रोत: सोशल मीडिया 
गोंडा। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय अंतर विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जिले के 10 विद्यालयों के 108 खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर और कैडेट वर्गों में भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या पायल दुबे और सीनियर कोऑर्डिनेटर पॉल जॉर्ज ने किया। अभिनव सोनी, आदर्श कुमार, यशवी, जानवी मिश्रा, आशीष आर्य, दिव्यांश गुप्ता और अंकुर आर्य ने स्वर्ण पदक जीते। नारायणा स्कूल की शिवन्या वर्मा ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विनायक सिंह, नव्या दुबे, गीतांजलि, वैभवी मिश्रा और आदित्य दीप पांडेय ने रजत पदक जीते। इन खिलाड़ियों ने अपने विद्यालयों का गौरव बढ़ाया। निर्णायक मंडल में दिव्या गिरि, सागर आर्या, कृष्णा पाल और नित्यानंद पासवान शामिल रहे।
विज्ञापन

बुधवार को ताइक्वांडो के फाइनल मैच होंगे। इसी दिन खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के फाइनल भी आयोजित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed