फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The minister in charge said, Gonda is not so dirty

प्रभारी मंत्री बोले, गोंडा इतना भी गंदा नहीं

Fri, 16 Jun 2017 10:52 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 16 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
 पिछले महीने आई स्वच्छता आयोग की रिपोर्ट में गोंडा को देश का सबसे गंदा शहर घोषित किया गया था। रिपोर्ट आने के बाद गोंडा वासियों में कुछ जागरूकता आई और सफाई के लिए यहां के लोग आगे आए। उनके इसी प्रयास को शुक्रवार को प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी सराहा और कहा कि गोंडा उतना भी गंदा नहीं है जितना कि केंद्र सरकार के स्वच्छता आयोग की रिपोर्ट में बताया गया है।  
विज्ञापन


जिले के प्रभारी और भूमि विकास एवं जल संशाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण विभाग, जंतु उद्यान व सहकारिता मंत्री उपेन्द्र तिवारी शुक्रवार को जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने शहर की एक मलिन बस्ती में आयोजित सफाई कार्यक्रम में झाडू़ लगाते हुए  जिलाधिकारी से मुखातिब होकर कहा कि गोंडा इतना भी गंदा नहीं है जितना केंद्र सरकार  स्वच्छ भारत अभियान की रिपोर्ट में बताया गया है।  कहा कि गोंडा के लोग जागरूक हो रहे हैं। जल्द ही शहर को गंदगी से निजात मिलेगी। 
विज्ञापन


लेकिन दूसरी तरफ 28 मई को गोंडा दौरे पर आए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी नगर पालिका के कार्यों की जमीनी हकीकत देखने उसके दफ्तर पहुंच गए थे। जहां हर तरफ बिखरी गंदगी देखने के बाद खुद मुख्यमंत्री ने कहा था कि जब नगर पालिका अपने ही कार्यालय की गंदगी नहीं सफा कर सकती तो फिर पूरे शहर की गंदगी कैसे साफ करती होगी। इसीलिए बहुत गंदा है गोंडा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed