{"_id":"6883c4649ebc66e1600916e4","slug":"the-jurisdiction-of-16-lekhpals-changed-gonda-news-c-100-1-slko1028-141401-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 16 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 16 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले
Fri, 25 Jul 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। तहसील के 16 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। लेखपाल विजय कुमार मंगुरा बाजार को नीरपुर ख्याला, विशुनपुर खुर्द, दुल्लापुर तरहर दिया गया है। फैय्याज अहमद को चकसनिया के साथ ही कौडहा जगदीशपुर, सिंहपुर, सालपुर धौताल की जिम्मेदारी दी गई है।
सपना मौर्या को करनपुर की जिम्मेदारी मिली है। ज्ञानप्रकाश मिश्र गद्दौपुर के साथ ढेमा के राजस्व संबंधी मामले देखेंगे। प्रभात बरांव के साथ ही पाल्हापुर, गौरासिंहपुर का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। बृजेश डेहरास के साथ ही बाढ़ प्रभावित बहुवन मदार माझा का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। विकास सिंह नरायनपुर माझा के साथ सकरौरा ग्रामीण देखेंगे। रमेश यादव सकतपुर व सरैया, राम निवास पूरे अजब के साथ चंगेरी, शिव वरदान सिंगरिया के साथ बहुवन मदार माझा से भी संबद्ध रहेंगे। दीपक यादव मलांव, अजय बेलमत्थर के साथ ही कंजेमऊ, विष्णु प्रताप यादव भोंका के साथ सर्वांगपुर, केशव चरण लाल ग्राम जिगनिया के साथ अतिरिक्त गौरवा कला व भदैया के राजस्व मामले देखेंगे। मुकेश्वर लाल मौहर के साथ रूदौलिया व पंकज शुक्ल मेहरबाना बाद के साथ दुबहा बाजार का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। एसडीएम यशवंत राव ने बताया कि राजस्व संबंधी तमाम मामले विचाराधीन हैं। जांच में दिक्कत आ रही थी। इस वजह से लेखपालों का क्षेत्र बदलने के साथ ही अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।