फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The joy of the wedding turned into mourning due to the death of five baraatis

Gonda News: पांच बरातियों की मौत से मातम में बदल गईं शादी की खुशियां

Thu, 15 May 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 15 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The joy of the wedding turned into mourning due to the death of five baraatis
 धानेपुर के बेलवारपुरवा में रोते-बिलखते मृतकों के परिजन। - संवाद 
मुजेहना/इटियाथोक (गोंडा)। बलरामपुर में हुए सड़क हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनमें से चाचा व दो भतीजों समेत चार लोग गोंडा के रहने वाले थे। हादसे की खबर से धानेपुर कस्बा स्थित बेलवार पुरवा परिजनों की चीत्कार से गूंज उठा। बरातियों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। देर शाम चाचा व दो भतीजों के शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिवार के तीन लोगों के एकसाथ शव देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। इटियाथोक के मध्यनगर गांव निवासी रामसेवक गौतम के बेटे संजीव की शादी बहराइच के बुढ़नी भालूडीहा खरगौरा गांव के रहने वाले राकेश गौतम की बेटी संजू से तय हुई थी। बुधवार शाम बरात गई थी। संजीव के रिश्तेदार धानेपुर कस्बे के बेलवार पुरवा निवासी विनोद कुमार, उनके भाई फूल बाबू, विनोद का बेटा जीवनलाल उर्फ शिवकुमार, विकास व आदित्य के साथ ही दूल्हे संजीव के प्रयागराज के रहने वाले फुफेरे भाई अजय कुमार व अजय के साढ़ू जितेंद्र कुमार भी बरात गए थे। देर रात सभी लोग कार से लौट रहे थे। तभी बलरामपुर-बहराइच हाईवे पर चकवा पुलिस चौकी के पास ट्रक की टक्कर से फूल बाबू, जीवनलाल उर्फ शिवकुमार, आदित्य, इटियाथोक के कठौवा के जुगराज गोसाईं पुरवा निवासी पीआरडी जवान विजय कुमार और प्रयागराज निवासी जितेंद्र कुमार की मौत हो गई। जबकि विनोद, उनका बेटा विकास व दूल्हे के फुफेरे भाई अजय, मध्यनगर निवासी किशोर कुमार, भवानीपुर खुर्द निवासी महक, गुरुदीन पुरवा निवासी सीताराम व राघव घायल हो गए। सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन लोगों के मौत की खबर रात करीब तीन बजे घर पहुंची तो कोहराम मच गया। कुछ ही देर में विनोद के घर पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों की चीत्कार से बेलवार पुरवा गूंज रहा था। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव घर पहुंचे तो सभी की आंखें नम हो गईं। रिश्तेदार व संबंधी परिवार वालों को ढांढ़स बंधाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed