फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The joy of Karva Chauth spreads from city to village

Gonda News: शहर से गांव तक छाया करवा चौथ का उल्लास

Wed, 08 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 08 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The joy of Karva Chauth spreads from city to village
 चौक बाजार में चूड़ी और कंगन पसंद करतीं महिलाएं। - संवाद 
गोंडा। पति की लंबी आयु की कामना का पर्व करवा चौथ शुक्रवार को मनाया जाएगा। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह है। सुहागिनें जमकर खरीदारी कर रही हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार गुलजार हो गए हैं। यहां सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

करवा चौथ पर्व के लिए महिलाएं तैयारी कर रही हैं। कोई मेहंदी की डिजाइन पसंद कर रही हैं तो कोई करवा वाले लोटा और कलश खरीद रही हैं। कपड़े, शृंगार सामग्री, आभूषण सहित अन्य दुकानों पर भीड़ जुटी हुई है। रंग-बिरंगी चूड़ियों और कंगन से बाजार पटे हैं। बाजार में रौनक देख व्यापारी गदगद हैं। जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ हैं उनमें और भी ज्यादा उत्साह है। वह मेहंदी से लेकर शृंगार के सभी सामानों पर खास ध्यान दे रही हैं। करवा चौथ पर पूरे दिन पूजन-अर्चन के बाद महिलाएं व्रत पूरा करेंगी।
विज्ञापन

पसका संवाद के अनुसार करवा चौथ को लेकर बाजार पूरी तरह सज गए हैं। सुहागिन महिलाएं भी पर्व की तैयारियों में जुटी हैं। परंपरा के अनुसार करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। वे चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही अपना उपवास खोलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसपुर बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। उन्होंने मिट्टी और स्टील के करवा, पूजन सामग्री, कॉस्मेटिक उत्पाद, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, चूड़ियां और साड़ियां आदि खरीदे। लोहंगपुर निवासी नीलम, रागिनी, संजू, शांति, किरन, गुड़िया, कुसुम आदि ने बताया कि करवा चौथ व्रत का उत्साह ही अलग होता है। पति की सलामती के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद चांद का दीदार होने पर पति के हाथों से पानी पीने के बाद व्रत पूरा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed